लेखपाल और अधिकारियों की मनमानी से तंग आया दिव्यांग का परिवार, न्याय के लिए पहुंचा जिलाधिकारी के द्वार” ।
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
आपको बताते चले कि ग्राम धौरहरा निवासी एक विकलांग व्यक्ति के परिवार ने स्थानीय लेखपाल, एक प्राइवेट मुंशी और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जन्नतुन्निसा और उनके विकलांग पति फकीर मोहम्मद ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि खलीलाबाद तहसील के पुराने लेखपाल और तहसीलदार के कार्यालय में कार्यरत एक प्राइवेट मुंशी मिलकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मौजा धौरहरा स्थित गाटा संख्या 644 का मामला उपजिलाधिकारी खलीलाबाद के न्यायालय से पहले ही निर्णित हो चुका है और उसका अनुपालन भी किया जा चुका है। इसके बावजूद, पुराने लेखपाल नागेंद्र सिंह के इशारे पर एक व्यक्ति द्वारा इसमें आपत्ति दर्ज कराकर मामले को जानबूझकर उलझाया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस जमीन के मामले में केवल दो व्यक्तियों का बंटवारा वैध है, लेकिन इसमें एक तीसरा व्यक्ति रईस अहमद अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। आरोप है कि इसमें तत्कालीन लेखपाल ने स्वयं मिलीभगत कर फाइल को उलझाया और आपत्तियाँ लगवाई हैं।
विकलांग फकीर मोहम्मद के परिवार ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार को परेशान करने वाले तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारी को आदेशित करते हुए कहे कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर किया जाय
