बहराइच से दिल दहला देने वाली खबर: घाघरा नदी में मासूम को खींच ले गया आदमखोर मगरमच्छ, तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
बहराइच।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल को झंझोर देने वाली घटना का एक विडियो सामने आई है। यहाँ घाघरा नदी के किनारे खेल रहे एक 12 वर्षीय मासूम बच्चे पर एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। मंजर इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। मगरमच्छ ने बच्चे को दबोचा और गहरे पानी में खींच ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: पानी में तड़पता रहा मासूम-
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना अचानक था कि बच्चे को संभलने का मौका ही नहीं मिला। नदी के पानी से अचानक निकले इस ‘काल’ ने बच्चे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया।
“हम सब चिल्लाते रहे, लेकिन मगरमच्छ ने बच्चे को पानी में ले जाकर कई बार बेरहमी से पटका। बच्चा अपनी जान बचाने के लिए तड़पता रहा, लेकिन उस खूंखार शिकारी के आगे उसकी एक न चली।” – एक चश्मदीद
मगरमच्छ द्वारा बार-बार पानी में पटके जाने और दम घुटने के कारण मासूम ने तड़प-तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया।
इलाके में दहशत का माहौल, सहमे ग्रामीण-
इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। नदी के आस-पास के गांवों में खौफ का सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अब नदी के किनारे जाने से भी कतरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और डर है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस आदमखोर मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि कोई और मासूम इसका शिकार न बन सके।
“आज का भारत लाईव” चैनल इस वायरल विडियो, घटना व तथ्य के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
