16 साल की नाबालिग का कब्रिस्तान के पास मिला शव, माँ का आरोप— ‘पहले अगवा किया, अब हत्या कर सुसाइड का नाटक रचा!’
Oplus_131072
संत कबीर नगर, 28 जून 2026 !
जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है! बेलहर गांव (वार्ड नंबर 3) की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ‘चांदनी’ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की लाचार माँ ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में सीधे तौर पर मर्डर और साजिश की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
# 15 दिन पहले हुआ था अपहरण, 3 दिन पहले घर छोड़ गया था आरोपी!
पुलिस को सौंपे गए पत्र के अनुसार, मामला बेहद पेचीदा और संदिग्ध है। पीड़ित माँ किसमती ने बताया कि करीब 15 दिन पहले किसी अज्ञात शख्स ने उसकी नाबालिग बेटी चांदनी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। तीन दिन पहले आरोपी उसे वापस घर छोड़ गया, लेकिन गहरे सदमे में होने के कारण चांदनी ने काफी पूछने पर भी किसी को कुछ नहीं बताया।
# रात 2 बजे बिस्तर से गायब हुई बेटी, सुबह पेड़ से बंधा मिला शव!
वारदात की रात (28 जून 2026) को तड़के सुबह करीब 2:00 बजे जब माँ ने अपनी बेटी के बिस्तर पर देखा, तो वह गायब थी। आनन-फानन में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन सुबह 7:00 बजे जो मंजर सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए। कब्रिस्तान के बगल में सहगवन के पेड़ की टहनी से चांदनी के ही दुपट्टे के सहारे उसका बेजान शरीर जमीन पर पड़ा हुआ मिला।
# माँ का गंभीर आरोप:-
“पुलिस को गुमराह करने के लिए रचा गया सुसाइड का ड्रामा!”
पीड़ित अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में गुहार लगाते हुए साफ कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई क्रूर हत्या है। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस की जांच को भटकाने के लिए शव को पेड़ से बांधकर इसे सुसाइड का ‘नाटकीय रूप’ देने की कोशिश की है।
# कॉल डिटेल खंगालने की मांग, वीडियो भी पुलिस को सौंपा!
पीड़िता ने पुलिस को मृतका और संदिग्धों के मोबाइल नंबर सौंपते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर सघन जांच की मांग की है। इसके साथ ही, घटना के समय फंदे से लटकते हुए हालात का एक वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस को अटैच कर दिया गया है।

इस खौफनाक वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। अब देखना यह है कि बेलहर कला पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में असली गुनहगारों को कब तक बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजती है!
