मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर दलित युवक से मारपीट करने पर सभासद सहित चार पर मुकदमा दर्ज।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया नगर में मोटर साइकिल खड़ी करने के विवाद को लेकर हरिजन युवक से मारपीट करने और उत्पीड़न करने को लेकर शास्त्री नगर के सभासद और उनके भाई और दो अज्ञातसहित चार लोगों के खिलाफ थाना रिसिया में हरिजन उत्पीड़न और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हो गया है ।
थाना रिसिया पर शहनवाज पुर निवासी मोनू कन्नौजिया ने तहरीर दी है। कि गुरुवार की शाम 5 बजे नगर के वार्ड इंदिरा नगर ने मोटर साइकिल को खड़ी करने को लेकर ऋषभ गुप्ता से विवाद हो गया था,विवाद के दौरान ऋषभ ने अपने भाई शास्त्री नगर के सभासद आकाश गुप्ता को भी बुला लिया,फिर एक राय होकर मुझे मारा पीटा,और मुझे हरिजन जानकर मेरा उत्पीड़न भी किया,पुलिस ने शनिवार की देर शाम को आकाश गुप्तासभासद ,ऋषभ गुप्ता तथा दो अज्ञात पर हरिजन उत्पीड़न और मार पीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया है, कि मोनू कन्नौजिया की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है ।और जांच शुरू कर दी गई है।
