सनसनीखेज खुलासा: ‘वो अब नहीं रही…’ आधी रात को फोन पर मिली खौफनाक खबर !
सनसनीखेज खुलासा: ‘वो अब नहीं रही…’ आधी रात को फोन पर मिली खौफनाक खबर !
– दहेज के दानवों और पति की ‘रखैल’ ने मिलकर उजाड़ दी काजल की दुनिया!
संत कबीर नगर –
रिश्तों का कत्ल, अवैध संबंध का गंदा खेल और 5 लाख रुपये दहेज की वो खूनी मांग… जिसने एक हंसती-खेलती बेटी को मौत की नींद सुला दिया! खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांटडिहेश गांव के रहने वाले एक बेबस पिता (अर्जुन पाठक) ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई है, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।
शादी के पवित्र रिश्ते में ‘वो’ की एंट्री-
पीड़ित पिता के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी साल 2023 में बड़े ही अरमानों के साथ सिद्धार्थनगर के श्रवण कुमार मिश्र से की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद काजल की जिंदगी नर्क बना दी गई। पति, सास, ससुर और देवर-ननद मिलकर उसे ‘कम दहेज’ का ताना देने लगे। बेरहमी से मारपीट की जाने लगी। मांग थी—“बाप से 5 लाख रुपये और दिला, नहीं तो जान से मार देंगे!”
इसी बीच मासूम काजल के सामने अपने पति का वो काला सच आया जिसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। पति श्रवण कुमार का अंजलि शर्मा नाम की महिला के साथ ‘नाजायज रिश्ता’ चल रहा था। जब काजल ने इसका विरोध किया, तो प्रताड़ना का दौर और खौफनाक हो गया। मई 2025 में उसे मारपीट कर घर से निकाल भी दिया गया था।
मुंबई ले जाकर रची गई खूनी साजिश !
पंचायत बैठी, रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया, तो पति श्रवण कुमार काजल को ठीक से रखने का झांसा देकर अपने साथ मुंबई ले गया। लेकिन यह कोई सुधार नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खूनी साजिश थी! आरोप है कि मुंबई में पति श्रवण और उसकी प्रेमिका अंजलि शर्मा ने मिलकर काजल को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था।
आधी रात की वो खौफनाक कॉल…
दिनांक 23 जून 2026, वक्त रात के ठीक 11:00 बजे
काजल के पिता के मोबाइल पर अचानक दामाद श्रवण का फोन आता है। फोन उठते ही दूसरी तरफ से जो आवाज आई, उसने पिता के होश उड़ा दिए। श्रवण ने ठंडे दिमाग से कहा—
“काजल अब इस दुनिया में नहीं रही!”-
जब शक होने पर लड़की के परिवार वालों ने मुंबई में रह रही अपनी रिश्तेदार के जरिए पड़ताल करवाई, तो जो सच सामने आया वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने और नाजायज रिश्ते के रास्ते का कांटा हटाने के लिए, पति श्रवण कुमार मिश्र और उसकी रखैल अंजलि शर्मा ने ससुराल वालों के उकसावे पर काजल की बेरहमी से हत्या कर दी!
बेबस पिता की पुलिस से गुहार:-
पीड़ित पिता अर्जुन पाठक ने खलीलाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी के कातिलों—पति, उसकी प्रेमिका और प्रताड़ित करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि कानून के हाथ इन बेरहम आरोपियों और रिश्तों का कत्ल करने वाले प्रेम-त्रिकोण के गुनहगारों के गिरेबान तक कब तक पहुंचते हैं!
