केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम बंगलाचक में लगी रात्रि चौपाल।
– सांसद ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को विकास खंड रिसिया की ग्राम पंचायत बंगलाचक में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गौड़ रहे, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल रहीं। सांसद का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में श्री गौड़ ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। रात्रि चौपाल का संचालन खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारतीय ने किया, जबकि आयोजन ग्राम प्रधान उमा देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सांसद ने निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने छोटे बच्चों को पोषण आहार खिलाकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की।

रात्रि चौपाल में सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, सरोज सिंह, SDM सदर, तहसीलदार अनिरुद्ध यादव, सुरेश प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि, धर्मेंद्र सिंह राठौर, विनोद सिंह, आशीष सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, रमाशंकर सिंह, हसीब, प्रदीप वर्मा, पप्पू वर्मा, शिव कुमार वर्मा, शिव कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश मिश्र, बांके लाल, प्रदीप निषाद, शुभम तिवारी, विशाल पटेल, फरहीन बानों सी एच सी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र जैन, पशु चिकित्सक डॉ. ललित कुमार, राम संजीवन पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय व रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
(आनन्द कुमार गौड़ – सांसद)
