चकदही ITI में युवाओं के भाग्य का फैसला: केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल, रोज़गार के महामंच पर उमड़ा जनसैलाब !
संत कबीर नगर।
आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) चकदही की धरती एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनी! केंद्र सरकार के स्वर्णिम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहाँ ‘कौशल प्रशिक्षण से उद्यमिता विकास महासंगोष्ठी’ का ऐसा धमाकेदार आयोजन हुआ, जिसने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। इस मौके पर ITI और कौशल विकास विभाग द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी को देखने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
मंच पर दिग्गजों की हुंकार, रोज़गार क्रांति की शुरुआत !
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की कमान सीधे जिला प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह के हाथों में थी, जिन्होंने अपने बेबाक संचालन से पूरे पंडाल में जोश भर दिया। वहीं, उद्योग विभाग से आए सहायक उपायुक्त सतीश ने युवाओं को सीधे कामयाबी का रास्ता दिखाते हुए उद्यमिता विकास के ऐसे गुप्त मंत्र दिए कि हर कोई दंग रह गया! उन्होंने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ का पिटारा खोलते हुए साफ़ कहा कि अब स्थानीय मांग के हिसाब से ही ट्रेनिंग दी जाएगी—यानी ट्रेनिंग खत्म होते ही सीधे हाथ में पैसा!

“अब युवा नौकरी मांगेंगे नहीं, बल्कि नौकरी बांटेंगे!— नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण !
कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण ने मंच से हुंकार भरते हुए सभी छात्रों के भीतर ऐसा जोश फूंका कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने युवाओं को स्वरोज़गार की राह पर चलकर खुद का साम्राज्य खड़ा करने के लिए महा-प्रेरित किया।

इन महारथियों की मौजूदगी में रचा गया इतिहास –
इस ऐतिहासिक महा-उत्सव को सफल बनाने के लिए विभाग के तमाम बड़े चेहरे एक ही छत के नीचे मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:-
उदय नारायण (जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन), धीरेंद्र विक्रम सिंह (एम०आई०एस० प्रबंधक), प्रशांत कुमार मिश्र (एम०आई०एस० प्रबंधक), मो० अख्तर (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) और इसके साथ ही सभी ब्लॉकों के कार्यक्रम प्रबंधकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी!
