डीएम द्वारा स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया निरीक्षण।
संत कबीर नगर –
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के अंतर्गत स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर, विकास खंड मेहदावल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय पशुचिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार उपस्थित मिले। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान पशु आहार लगभग 54 कुंतल उपलब्ध पाया गया तथा भूसा भंडार कक्ष में लगभग 35 कुंतल भूसा पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में पशुओं की संख्या के अनुरूप भूसे का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित NGO/अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश को पानी पीने हेतु मोटर खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा इसे तत्काल ठीक कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में स्थापित गोबर गैस प्लांट वर्तमान में क्रियाशील नहीं पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। सिक वार्ड में तीन गोवंश उपचाराधीन पाए गए, जिनके संबंध में पशुचिकित्साधिकारी से उपचार एवं देखभाल की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने बीमार गोवंशों के समुचित उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गौशाला के समुचित संचालन, पशुओं के बेहतर रखरखाव, पर्याप्त चारा एवं भूसा उपलब्धता तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेहदावल तथा खंड विकास अधिकारी मेहदावल आदि उपस्थित रहे।
