कल से गोरखपुर के विभिन्न पार्कों में निशुल्क योग सत्र का शुभारंभ।
गोरखपुर –
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 15 जून से 21 जून तक गोरखपुर शहर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क भव्य योग शिविर एवं योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय योग अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Aging स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग” को बढ़ावा देना है। योग सत्रों में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। संस्थान के निदेशक योगी धर्मेश्वर ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम पार्क में पहुंचकर इस निशुल्क योग अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं मित्रों को भी योग से जोड़ें व गोरखपुर शहर से एक विशाल संदेश दे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट, आर एन शेयर, जय अम्बे ज्वेलर्स, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं राजकीय उद्यान विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। संकल्प हमारा — स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज। आइए, योग अपनाएं और निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

