संत कबीर नगर- ग्राम पंचायत हरदी में सरकारी गढ़ही की खुदाई का कार्य में स्थानीय राजनीतिक दबाव पड़ने से रुका कार्य।

0

बैरंग लौटी राजस्व टीम तथा पुलिस प्रशासन लौटी ।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर- आज दिनांक 01 जून 2026 को ग्राम सभा हरदी विकासखंड बघौली संत कबीर नगर में आज राजस्व की टीम द्वारा सरकारी गढ़ही की जमीन पर अबैध कब्जा को हटवाने में रही नाकाम ।

राजस्व टीम तथा पुलिस प्रशासन लौटी बेरंग।

आपको बताते चले की ग्राम सभा हरदी विकासखंड बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के गाटा संख्या 44 जोकि सरकारी गढ़ही है जिसका रकबा 0.032 हे0 जिसके 0.002हे0 पर तहसीलदार खलीलाबाद के यहां उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्रवाई चल रही है जिसके निस्तारण के संबंध मे माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निस्तारित करने का आदेश आ चुका है लेकिन तहसीलदार द्वारा आदेश नहीं किया जा रहा है।

इसी गढ़ही का शेष रकवा 0.030 हे0 जोकि निर्विवादित है जिस पर पूर्व मे 8 वृक्ष लगे पाए गए थे जो नीलामी द्वारा काटा जा चुके हैं जिसकी जड़े जमीन के अंदर आज भी मौजूद है।

इस गढ़ही में हम प्रार्थी सहित दर्जनों से ऊपर ग्रामवासियों का पानी जाता है तथा सरकारी नाली भी गिरती है जो गढही के पाट लिए जाने के कारण बंद हो गया है जिससे पानी निकास बंद हो गया है। इस गढ़ही की खुदाई करवाने के लिए हम ग्राम वासियों द्वारा पिछले 4 सालों से शिकायती पत्र दिया जा रहा है लेकिन गढ़ही के अवैद्य कब्जा धारी के प्रभाव में आकर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। आज दिनांक 1जून 2026 को सुबह 10 बजे राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार सेमरियावा एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं 02 कानूनगो 07 लेखपाल अधिकारी 06 पुलिस बल की संयुक्त टीम जे0सी0बी0 मशीन के साथ तमाम ग्राम वासियों की उपस्थिति में गढ़ही की पैमाईश सुबह 10 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक तो किया गया प्रशासन द्वारा मौके पर गढही की खुदाई करवाने के लिए जेसीबी भी बुलाई गई थी गढही का पैमाइश पूरा दिन होते से शाम को गढही का सीमांकन कर चूना से सीमांकन कर दिया गया।

जब गढ़ही के निर्विवादित रखवा 0.030हे0 की खुदाई करवाने का समय आया तब इस गढ़ही पर कब्जा धारी द्वारा विवाद किया जाने लगा और खुदाई में बाधा पहुंचने लगे तभी नायब तहसीलदार सेमरियावा के पास क्षेत्रीय राजनैतिक नेता का फोन आया तत्पश्चात नायब तहसीलदार द्वारा गढ़ही की खुदाई का निर्णय बदल दिया गया और संबंधित अधिकारी द्वारा कहा गया कि हमें गढ़ही खुदाई करवाने का आदेश नहीं मिला है मैने सीमांकन करवा दिया है मै गढ़ही की नहीं खुदाई करवाऊंगा। उसके बाद उनके आदेश पर सभी सयुक्त टीम वापस चली गई । इस स्थिति में हम प्रार्थी सहित तमाम ग्राम वासी हैरान व भयभीत है रह गए इस स्थिति में अगर इसी तरह सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफिया का आतंक रहा और उसके सामने प्रशासन मौन रही तो हमें ग्राम वासी कहा जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...