संत कबीर नगर- धनघटा । पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी व बच्चों की परवरिश बनी चुनौती ।
– धनघटा पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाने की चौखट पर सोमवार की शाम छोटे बच्चे के साथ पहुंची एक पत्नी ने पति की प्रताड़ना से बचने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी 30 वर्षीय मीना देवी पत्नी गिरिजेश ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उसका पति गिरिजेश हिमांचल में रहकर नौकरी करता है। घर पर वह अपने दो बच्चों के साथ जीवन यापन करती है। पति की कारगुजारियों का उल्लेख करते हुए महिला ने बताया कि उसका पति जब दो तीन वर्षों में घर आता है तो सिर्फ पति की प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। विरोध करने पर नशे की लत का शिकार बने पति द्वारा आये दिन मारा पीटा जाता है। हालत यह कि अभावग्रस्त जीवन मे अपना व बच्चों का तन ढकने के लिए दूसरे घरो से कपड़े मांगने पड़ते है। पति बाहर नौकरी करता है लेकिन कभी घर पैसा नही देता है। मेहनत मजदूरी कर दोनो बच्चों के लिए दो जून रोटी का इंतजाम करती हूँ। दो माह पूर्व पति की शिकायत पुलिस चौकी पौली में किया था। उस समय पुलिस के समक्ष हुए समझौते में यह तय हुआ कि पत्नी को कभी प्रताड़ित नही करेगा साथ ही पत्नी व बच्चों के गुजर बसर के लिए प्रति माह पांच हजार रुपये पति द्वारा दिया जाएगा। लेकिन समझौते के कुछ दिन बाद पति समझौते से मुकर गया। बच्चे के साथ मौजूद पत्नी की बेबशी यह कि कभी कभार पत्नी उपवास कर दिन काट लेती है लेकिन पति पर इसका कोई असर नही पड़ता। पत्नी ने ऐसे निरंकुश पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
इस संबन्ध में क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि उक्त महिला की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
