आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

चाय-नाश्ते के पैसे मांगने पर कोतवाल पर धमकी देने का आरोप, विकास भवन के दुकानदार ने लगाए गंभीर आरोप।

0

पैसे मांगने पर कथित तौर पर बुलडोजर चलवाने की धमकी और वर्दी के रौब का इस्तेमाल।

पिछला बकाया 1250 रुपए मिला नहीं की 115 रुपए का हुआ फिर बकाया।

ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले संचालक दयाशंकर ने खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित दुकानदार का दावा है कि कोतवाल साहब और उनके साथ आने वाले पुलिसकर्मी चाय-नाश्ता करने के बाद पूरा भुगतान नहीं करते हैं और बकाया व आज की रकम मांगने पर कथित तौर पर दुकान पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दी गई है।

आपको बताते चले की पीड़ित दुकानदार दयाशंकर के अनुसार, उनकी चाय-नाश्ते की दुकान विकास भवन परिसर में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से कोतवाली प्रभारी दुबे कई बार अन्य सिपाहियों के साथ उनकी दुकान पर आते रहे हैं और चाय-नाश्ता करते हैं। दयाशंकर का कहना है कि जब भी वे अपने बिल के पैसे मांगते हैं, तो कथित रूप से यह कहकर बात टाल दी जाती है कि “दे तो दिए, कितनी बार पैसा लोगे?”

दयाशंकर ने बताया कि पिछले लेन-देन का उनका ₹1,250 पहले से बकाया है।

पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार (26 नवंबर) को भी दुकान पर ₹515 का चाय-नाश्ता हुआ, जिसके बदले कथित तौर पर केवल ₹400 दिए गए।

दुकानदार का आरोप है कि जब उन्होंने शेष ₹115 की मांग की, तो उन्हें वर्दी का रौब दिखाते हुए कथित तौर पर यह धमकी दी गई कि “अब हो तो गया, नहीं तो बुलडोजर लगवा देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story