आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बाल विवाह के खिलाफ संतकबीरनगर की हुंकार: 19 हजार लोगों ने ली शपथ, निकला विशाल कैंडल मार्च !

0

अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर सर्वहितकारी सेवाश्रम का आयोजन; पुरोहित, मौलवी, हलवाई व प्रिंटिंग प्रेस संचालकों ने भी बाल विवाह न कराने का लिया संकल्प !

संतकबीरनगर।

वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के तहत शुक्रवार को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिक समाज संगठन ‘सर्वहितकारी सेवाश्रम’ और देश के सबसे बड़े बाल अधिकार नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में जिले भर के लगभग 19 हजार लोगों ने बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली।

16 हजार लोगों की सहभागिता के साथ निकला कैंडल मार्च –

अभियान के तहत जिले में एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के करीब 16 हजार लोगों ने हिस्सा लेकर एकजुटता दिखाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज को इस कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान अपना बाल विवाह रुकवाने वाली जिले की बहादुर बेटियों और इस मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विवाह संपन्न कराने वाले वर्गों ने ली बहिष्कार की शपथ –

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें शादी-ब्याह से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों को सीधे तौर पर जोड़ा गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, रसोइयों, टेंट व सजावट व्यवसायियों, बैंड-बाजा संचालकों और शादी के कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने सामूहिक शपथ ली कि वे किसी भी बाल विवाह में अपनी सेवाएं नहीं देंगे और कहीं भी ऐसा मामला संज्ञान में आने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करेंगे।

जमीनी पहल से वैश्विक आंदोलन तक का सफर –

कार्यक्रम में सर्वहितकारी सेवाश्रम के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रामशब्द ने कहा कि यह अभियान केवल एक अपराध रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों को उनका बचपन, शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य देने की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से संतकबीरनगर जल्द ही बाल विवाह मुक्त जिला बनेगा।

वहीं, जेआरसी के राष्ट्रीय समन्वयक रवि कांत ने इस मुहिम की वैश्विक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए बताया कि संस्थापक भुवन ऋभु के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि देश के 782 जिलों में सक्रिय 300 से अधिक सहयोगी संगठनों ने पिछले तीन वर्षों में साढ़े छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। एनएफएचएस-6 के आंकड़ों के अनुसार, इन प्रयासों के चलते देश में बाल विवाह की दर 23.3 फीसदी (2019-21) से घटकर 20.1 फीसदी (2023-24) पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story