आंधी-तूफान में मुर्गी फार्म धराशायी, 3500 चूजों की मौत
आंधी-तूफान में मुर्गी फार्म धराशायी, 3500 चूजों की मौत
धनघटा, सन्तकबीर नगर !
धनघटा क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। धनघटा तहसील क्षेत्र के बरगदवा गांव में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि एक मुर्गी फार्म धराशायी हो गया। इसमें 35 सौ चूजों की दबने से मौत हो गयी।
पीड़ित शैलेश चौहान ने बताया कि मुर्गी फार्म से उनके पूरे परिवार के आजीविका चलती थी। प्राकृतिक आपदा ने उनका सब कुछ छीन लिया। अब पीड़ित के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। अब तक तहसील प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या हल्का लेखपाल मौके पर नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
इस संबन्ध में तहसीलदार धनघटा रामजी ने बताया कि मोके पर हल्का लेखपाल को भेजा जारहा है। जो मोके पर जांच कर रिपोर्ट देंगे।
