बिजली विभाग की मेहरबानी से विद्युत उपभोक्ता के घर 02 माह का विद्युत बिल आया 6,778 रुपए।
*बिजली विभाग की मेहरबानी से विद्युत उपभोक्ता के घर 02 माह का विद्युत बिल आया 6,778 रुपए।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर -* जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत आए दिन विद्युत विभाग कर्मियों के द्वारा बिजली का बिल बढ़ाकर भेजने को लेकर समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसी क्रम में महत्व पर निवासी जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की गुलाम जिलानी पुत्र ऐन्नुल्लाह ग्राम पोस्ट मेहदूपार तहसील मेहदावल जनपद संत कबीर नगर का स्थाई निवासी है
पीड़ित के घर पर उनकी माता तैयाबुनिशां के नाम पर विद्युत विभाग से 01 किलो वाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन 2017 में लिया गया था।
जब से मीटर लगा है तब से लेकर मार्च 2026 तक प्रति महीने 250 रुपए से लेकर 300 रुपए तक ही बिजली का बिल आता था।
लेकिन मई 2026 विद्युत विभाग की मेहरबानी से अचानक विद्युत बिल 6778 रुपए आया है।
इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा विद्युत विभाग एस0डी0ओ0 मेहदावल से किया गया। एस0डी0ओ0 द्वारा पीड़ित को पूरा विद्युत बिल जमा करने का आदेश दिया गया।
विद्युत विभाग एस0डी0ओ0 मेहदावल को यह जानने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई की इतना बिल कैसे आया उनका कहना है कि पूरा बिल भुगतान करो।
इस तरह की समस्याएं जनपद में बहुत सी आ रही है जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल बढ़ाकर भेजा जा रहा है।
