महाविद्यालय के स्थापना दिवस एवं सांसद निधि द्वारा प्रदत्त बड़े हॉल एवं बरामदे का लोकार्पण
*महाविद्यालय के स्थापना दिवस एवं सांसद निधि द्वारा प्रदत्त बड़े हॉल एवं बरामदे का लोकार्पण*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*

रिसिया बहराइच
रिसिया गायत्री विद्यापीठ पी: जी, कॉलेज में आज दिनांक 26.5.2026 को महाविद्यालय का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।आज गंगा दशहरा के अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा महाविद्यालय में हवन पूजन और मां गायत्री के अंग वस्त्र बदलने से कार्यक्रम की शुरुआत से हुई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में माननीय सांसद बहराइच, आदरणीय डॉ आनंद कुमार गौड़ जी का आगमन महाविद्यालय परिसर में हुआ। आज महाविद्यालय में सांसद निधि से निर्मित हॉल एवं बरामदे के लोकार्पण का कार्य माननीय सांसद जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय सांसद जी के दीप प्रज्ज्वलित करने से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो दिव्य दर्शन तिवारी जी , साथ ही कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य लोगों को माला और अंग वस्त्र से सुशोभित किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और आए हुए सभी गणमान्य लोगों के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया। माननीय सांसद जी ने अपने भाषण में महाविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही महाविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मा0 सांसद जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहित से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा स्वयं द्वारा बहराइच जनपद के विकास के लिए किए गए प्रयास से भी लोगों को रूबरू कराया। महाविद्यालय के प्रबंधन डॉ विश्वनाथ श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य जी ने माननीय सांसद जी को अपने व्यस्तम कार्यक्रम में से महाविद्यालय के लिए समय निकाल कर आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में आज बड़ा मंगल के पावन अवसर पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठतम योगमाया श्रीवास्तव , संस्थापक पौत्र डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव गायत्री इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य रीति मुरारी श्रीवास्तव ,ब्लॉक प्रमुख संजय जायसवाल , चैयरमैन प्रतिनिधि रामू लाल , प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्य मनमोहन लाल विश्वकर्मा , आलोक अग्रवाल, सुधीश अग्रवाल, मनोहर लाल विश्वकर्मा, संजय चिरानीया, श्रवण मित्तल, जय प्रकाश अग्रहरि, सरोज सिंह, अरविंद गुप्ता, के साथ महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।
