महाराजा सुहेल देव विजयोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन
*महाराजा सुहेल देव विजयोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन*
*समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे सांसद बहराइच*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*

बहराइच 25 मई। चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के विजय उत्सव के अवसर पर ज्येष्ठ माह के दौरान महाराजा सुहेल देव जी के स्मारक स्थल पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रविवार देर शाम मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राज किशोर, जिला कार्यवाहक भूपेन्द्र जी, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, सुहेलदेव सेवा समिति के अध्यक्ष यशवेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव दिलीप कुमार, राष्ट्रवादी विचारक संत बाबा मुरारी दास उपाध्यक्ष मिहरज ध्वज जी, महाराज विष्णु देवाचार्य व अन्य अतिथियों के साथ स्मारक स्थल के आडिटोरियम में महाराजा सुहेल देव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर समापन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विधिवत शुभारम्भ किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ स्मारक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, रेशम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बैंकर्स, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, मत्स्य, हथकरघा एवं काष्ठ शिल्प, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी/स्टालों तथा फूड कोर्ट का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
दो दिवसीय समारोह के अन्तिम दिन विशाल कवि सम्मेलन एवं महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन चरित्र पर आधारित परिचर्चा के पश्चात संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों आदर्श मिश्रा एण्ड पार्टी आज़मगढ़, उर्मिला पाण्डेय एण्ड पार्टी गोण्डा, सरला गुप्ता एण्ड पार्टी व दीपक सिंह एण्ड पार्टी, सुश्री सुचिता पाण्डेय व सुश्री कामिनी मिश्रा एण्ड पार्टी लखनऊ तथा जनपद के मैट्रो क्लब के कलाकारों द्वारा लोकगायन, नृत्य, भजन, देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा सराहा गया। विजयोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों, आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आयोजन से जुड़ी हुई विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी व सीडीओ द्वारा अंगवस्त्र, प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अन्त में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन तथा जनपद के मा. प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मा. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जनपद के मा. जनप्रतिनिधियों, महाराजा सुहेल देव स्मारक समिति तथा मीडिया बन्धुओं द्वारा प्रदान किये गये सहयोग एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार ज्ञापित किया। डीएम व सीडीओ ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य यही है कि महाराजा सुहेलदेव के त्याग, प्राक्रम व बलिदान की गाथा जन जन तक पहुंचे। डीएम व एसपी ने विज्योत्सव आयोजन के लिए गठित की गई सभी समितियों के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वन्देमातरम व गायत्री मंत्र के गायन के साथ दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।
