विद्युत विभाग के कर्मचारी ने दिखाया कमाल, विद्युत उपभोक्ता के उड़े होश।
**विद्युत विभाग के कर्मचारी ने दिखाया कमाल, विद्युत उपभोक्ता के उड़े होश।*
*1 किलो वाट घरेलू कनेक्शन पर एक माह का विद्युत बिल 28580 भेज दिया।*
*33833 रुपए में 12000 रुपए जमा करने के बाद अगला विद्युत बिल 63613 रुपए विभाग ने भेजा।*
*विद्युत विभाग के एक्सियन द्वारा कहां जा रहा है कि जितना बिल आया है उतना भुगतान करो वरना लाइट काट दी जाएगी।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर -* जनपद अंतर्गत विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा मनमाने रवैया से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान।
आपको बताते चले कि मंजू पांडे पत्नी राजन पांडे निवासी छोटी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर की स्थाई निवासी हैं उनके नाम से ही घरेलू विद्युत कनेक्शन 1 किलोवाट का लिया गया है उनके पति राजन पांडे द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि मनमानी तरीके से विद्युत बिल भेजा जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को आए दिन समस्याएं हो रही हैं आईए जानते हैं क्या है पूरी घटना।
विद्युत उपभोक्ता मंजू पांडे पत्नी राजन पांडे के घर पर 1 किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। उपभोक्ता द्वारा समय-समय पर विद्युत बिल जमा किया गया है उसके बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल का बकाया 33,833/- रू0 मेरे घर पर भेजा गया है।
जिसमे से 12,000/- रू० का भुगतान माह मार्च में किया गया, परन्तु माह मई में जो विद्युत बिल मेरे पास गया है। उसमें हमारे कनेक्शन पर 63,613/- रू० बकाया दर्शाया गया है। तथा पूर्व में जो 12,000/- रू० अदा किया गया उसको घटाया नहीं गया है। इस मामले में जब संबंधित अधिकारियों से बात किया गया तो अधिकारियों का कहना है कि जितना बिल आया है उतना पहले पूरा भुगतान करो अन्यथा तुम्हारी विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा विद्युत बिल सुधार में अधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है उनका कहना है कि जितना बिल आया है उतना भुगतान करो।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा आए दिन उपभोक्ताओं के साथ ऐसा अभद्र खिलवाड़ किया जा रहा है और जब बड़े अधिकारियों से बाद उपभोक्ता करते हैं तो उनका यही कहना होता है कि जितना बिल आया पहले पूरी तरह जमा करो विद्युत बिल सुधार करने का नाम ही नहीं लेते जिससे आए दिन विद्युत उपभोक्ता ज्यादा बिल आने के कारण परेशान होते हैं
