संतकबीर नगर- धनघटा। बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन ।

0

धनघटा क्षेत्र के ग्राम बारीडीहा की आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि बंजर जमीन पर दबंगो के अवैध कब्जे से 150 घरों का रास्ता अवरुद्ध ।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा पत्र ।

धनघटा – संतकबीर नगर।

धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचरी अंतर्गत ग्राम बारीडीहा में सार्वजनिक रास्ते व बंजर भूमि पर दबंगो द्वारा अवैध कब्जे किये जाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण धनघटा तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से 150 घरों का सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया है। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार धनघटा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर कब्जे के कारण गांव के लगभग 150 परिवारों का आवागमन पूरी तरह ठप होगया है।

विरोध करने पर दबंगो द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है। गांव निवासी निवासी सुग्गी देवी, शशिकला, चानमती, सुमन और तारा देवी, राम अवतार, राजमन, सूर्यकांत, चंद्रकांत, रमेश आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग व मनबढ़ किस्म के लोग एकजुट होकर गांव की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिए हैं। जमीन पर अवैध निर्माण के चलते वर्षो पुराना सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। आरोप है कि जब अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो जानमाल की धमकी दी जा रही है। रास्ता बंद होने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस अवैध कब्जे को नहीं रोका गया, तो गांव में कभी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

तहसीलदार धनघटा रामजी ने बताया कि मामले को जांच के लिए स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम को अग्रसारित कर दिया गया है। मौके की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...