सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत बाईपास व नूरी मस्जिद के सामने ओवरब्रिज पर लगवाए गए रिफ्लेक्टर।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आज एक विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार की उपस्थिति में यातायात पुलिस/स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मेहदावल बाईपास तथा नूरी मस्जिद के सामने ओवरब्रिज पर चढ़ते समय दुर्घटना संभावित मोड़ों/स्थानों पर दुर्घटना से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर (Reflectors) लगवाया । इस पहल से रात्रि एवं धुंध के समय वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई देगा और संभावित सड़क हादसों से बचाव हो सकेगा । इस दौरान प्रभारी यातायात श्री परमहंस सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

संतकबीर नगर पुलिस वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, रिफ्लेक्टर व यातायात संकेतों का पालन करें और सुरक्षित सफर का हिस्सा बनें।
