आगामी त्योहार बकरीद/ ईद-उल-उजहा के दृष्टिगत थाना धनघटा पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग
संतकबीर नगर- धनघटा।
आज दिनाँक 17.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार धनघटा व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह की उपस्थिति में आगामी त्योहार बकरीद/ ईद-उल-उजहा आदि के दृष्टिगत थाना धनघटा में पीस कमेटी की मीटिंग की गई । जिसमें थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओ, संभ्रांत व्यक्तियो ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया । लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया । महोदय द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी न करे । अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत थाने या यूपी 112/ थाना स्थानीय पर सूचना दें ।
