सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस !

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

बहराइच 16 मई ।

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों केे साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाया जाय। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद भी की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।

उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करें। इस अवसर पर अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 85 प्रार्थना-पत्रों में से 12 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 57 में 08, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 28 में 02, पयागपुर में 48 में 05, महसी में 40 में 02 तथा तहसील सदर में प्राप्त 44 प्रार्थना-पत्रों में से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...