किसानों की आय वृद्धि एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ।
सीरीअल ग्राम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ( एफ. पी. ओ. ) द्वारा मक्का की पहली खेप रवाना।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
बहराइच –
जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए द्वारा मक्का की पहली लारी सफलतापूर्वक रवाना की गई। यह खेप , बिसवा सीतापुर को भेजी गई है।
यह मक्का एफपीओ द्वारा सीधे अपने शेयरधारक किसानों से खरीद की गई है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, पारदर्शी व्यापार व्यवस्था एवं तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से किसानों को बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी तथा उन्हें अपनी कृषि उपज का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
इस व्यापारिक गतिविधि को सफल बनाने में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज द्वारा संचालित नवकृषि परियोजना के अंतर्गत विशेष सहयोग एवं तकनीकी सहायता प्रदान की गई। यह परियोजना गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना, कृषि व्यापार को मजबूत करना एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के चेयरमैन श्री राणा चेतन सिंह, निदेशक विद्या सिंह, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसस की ओर से वरिष्ठ परियोजना समन्वयक आशीष कुमार यादव, जिला समन्वयक राजेश कुमार एवं अलोक यादव उपस्थित रहे।
एफपीओ के चेयरमैन राणा चेतन जी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी संस्था बहराइच जनपद में किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार, आधुनिक कृषि व्यापार प्रणाली एवं सामूहिक विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एफपीओ का मुख्य उद्देश्य किसानों की उपज को सीधे बड़ी कंपनियों एवं उद्योगों से जोड़ना है, जिससे किसानों को उनकी फसल का अधिक लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि मक्का की इस पहली लारी का सफल प्रेषण किसानों के लिए एक नई शुरुआत एवं विश्वास का प्रतीक है। एफपीओ किसानों को समय पर भुगतान, गुणवत्ता आधारित खरीद एवं पारदर्शी व्यापार प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित रोजगार एवं व्यापारिक अवसरों में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एफपीओ के माध्यम से उन्हें बेहतर बाजार, उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी खेती के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। किसानों ने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से छोटे एवं सीमांत किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगे।
भविष्य में भी किसानों के हित में इसी प्रकार कृषि उपज के बेहतर विपणन, मूल्य संवर्धन एवं कृषि व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करती रहेगी, जिससे बहरेाइच जनपद के किसानों को स्थायी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
