संतकबीर नगर – धनघटा । विद्युत कटौती के विरोध में पावर हाउस चौरा में ग्रामीणों का प्रदर्शन ।

0

धनघटा, सन्तकबीर नगर ।

धनघटा थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चौरा कला में शुक्रवार को नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि विद्युत कटौती से उपभोक्ता त्रस्त है। क्षेत्र में विद्युत कटौती के चलते 24 घण्टे में दो घण्टे भी बिजली नही मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति ठीक करने की मांग की। उपभोक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। काफी समझाने बुझाने के बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।

 

प्रदर्शन में शामिल उपभोक्ता बृजेश कुमार, अरुण कुमार, दिलीप, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, मोहन, संदीप कुमार, दीपचंद, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत, धर्मदेव चौधरी, देवेंद्र कुमार, कुलदीप, रामकेश, अमन कुमार चौधरी, राम आशीष, लाल बिहारी, देव कुमार, रामसागर, इंद्रासन, श्याम कुमार, रितेश कुमार, श्री प्रकाश

ने बताया कि उनके गांव में ही पावर हाउस स्थापित है। लेकिन इसके बावजूद गांव को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। आरोप लगाया कि गांव की विद्युत सप्लाई दर्जनों गांवों से होकर आती है, जिसके चलते कहीं भी फाल्ट होने पर सबसे पहले चौरा कला गांव की बिजली काट दी जाती है और सबसे अंत में बहाल की जाती है।

ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि चौरा कला पावर हाउस पर तैनात विद्युत कर्मियों की लापरवाही और मनमानी के कारण गांव में 7 से 10 किलोमीटर घूमाकर बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे आए दिन विद्युत बाधित रहती है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सरकार जहां हर गांव तक सुचारू बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं चौराहा कला गांव के लोग “दीपक तले अंधेरा” जैसी स्थिति झेलने को मजबूर हैं।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना निरीक्षक क्राइम रामेश्वर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद मौके पर विद्युत विभाग के जेई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने-अपने घर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...