महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारने पीटने का लगाया आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 15 मई 2026 को एक महिला ने अपने ससुराल वालों के द्वारा मारने पीटने का लगाया आरोप।
आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हरियां की रहने वाली स्नेहलता पत्नी रामबचन द्वारा आज महिला थाना खलीलाबाद में एक शिकायती पत्र दिया गया जिसमें दर्शाया गया कि पीड़िता के सास ससुर देवर देवरानी द्वारा आए दिन मारा पीटा जा रहा है तथा उसकी घर में रहने भी नहीं दिया जा रहा है।
पीड़िता के पति सूरत में रहकर सिलाई का कार्य करते हैं फोन के माध्यम से उसके पति के द्वारा कहा जा रहा है कि तुम घर छोड़कर चली जाओ वरना वापस आने पर जान से मार दूंगा।
पीड़िता की एक छोटी बच्ची भी है वह अपना घर छोड़कर जाए तो कहां जाए। उसका पति उसको घर खर्च के लिए खर्च भी नहीं देता है।

