रोडवेज बस और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, 16 यात्री घायल ।
मगहर के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादसा ।
संतकबीर नगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मगहर चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अनुबंधित रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दिनांक 14 मई 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे मगहर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रोडवेज की बस UP 78 LN 7970 और ट्रेलर BR 28 GB 6494 के बीच बहुत ही भीषण एक्सीडेंट हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय संतकबीर नगर भेजवाया गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं बस में सवार जिन यात्रियों को चोट नहीं आई थी, उन्हें अन्य रोडवेज बसों के माध्यम से भिजवाया गया।
मौके पर पहुंची प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभाली तथा एनएचआई की क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू कराया।
