कैसरगंज सीएचसी पर आनलाइन पर्चा बनाने की सुविधा का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ ।

0

50 बेडेड मैटरनिटी विंग का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण ।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 14 मई।

प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज के पंजीकरण काउण्टर का निरीक्षण करते हुए सीएचसी कैसरगंज में आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत मरीज़ों के लिए आनलाइन पर्चा बनाने की सुविधा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आनलाइन माध्यम से पर्चा बनाने की सुविधा प्रदान करने में जनपद का पांचवा स्थान है।

पंजीकरण काउण्टर के पश्चात प्रभारी मंत्री ने हीटवेव रूम का निरीक्षण करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर बनाये गये हीटवेव रूम को सभी सुविधाओं से आच्छादित रखा जाय तथा आवश्यकतानुसार सभी उपकरण एवं औषधियों के साथ-साथ एण्टीवेनम व एण्टीरेबीज़ इंजेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाय। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को यह भी निर्देश दिया कि जनपद के सभी पात्र असंतृप्त व्यक्तियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जायें जिससे की शासन की मंशानुरूप गरीब व्यक्ति भी रू. 05 लाख तक अपना इलाज निःशुल्क करा सकें।

प्रभारी मंत्री श्री शाही द्वारा ओ.पी.डी. का निरीक्षण करने पर चेस्ट फिज़िशियन डॉ. वी.के. सिंह, पैथालाजिस्ट डॉ. मुकेश कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. मसूद, एमडी फिज़िशियन डॉ. सर्वेश सिंह तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.डी. वर्मा मरीज़ों का परीक्षण एवं उपचार करते हुए पाये गये। अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 400 से 500 मरीज़ों को ओपीडी की सुविधा प्रदान की जा रही है। एक्स-रे रूम के निरीक्षण के दौरान टेक्निशियन द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 35 से 40 मरीज़ों का एक्स-रे किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने दन्त रोग कक्ष दवा वितरण काउण्टर का भी निरीक्षण किया यहां पर सम्बन्धित चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित मिले। प्रभारी मंत्री ने साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री शाही ने 50 बेडेड मैटरनिटी विंग कैसरगंज का निरीक्षण किया। श्री शाही ने सर्वप्रथम न्यू बार्न केयर यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। अल्ट्रासाउण्ड कक्ष के निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी आहूजा ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने परिवार नियोजन परामर्श केन्द्र, महिला वार्ड, ब्लड स्टोरेज यूनिट सहित अन्य कक्ष कक्षों का निरीक्षण कर मरीज़ों एवं तीमारदारों को प्रदान की सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई के साथ आने वाले मरीज़ों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...