क्रैक साइबर क्राइम के तहत पुलिस ने वापस कराई गई 50 हजार रु0 की धनराशि।
रिश्तेदार बनकर की गई साइबर ठगी, पीड़ित को साइबर सेल थाना बखिरा पुलिस टीम ने दिलाई राहत।
संतकबीर नगर-
जनपद में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना बखिरा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 युवक के खाते से रिश्तेदार बनकर किए गए साइबर फ्रॉड के माध्य़म से निकाले गये 50,000 रुपये को वापस कराया गया । थाना बखिरा साइबर टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मामलें में पीड़ित के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाली गई धनराशि को साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से संबंधित बैंक/ आनलाइन शापिंग प्लेटफार्म से समन्वय स्थापित कर कुल 50 हजार रु0 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है ।
घटना का विवरण:- अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा रिश्तेदार बनकर, किसी आकस्मिक व्यक्तिगत जरूरत और मजबूरी का हवाला देते हुए पीड़ित रघुनन्दन सोनी पुत्र केथन वर्मा निवासी नन्दौर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर से 50000/- माँगे । जिसके उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260011113 पंजीकृत पर संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पुर्ण धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के आदेश से आज आवेदक के खाते में धनराशि (₹50,000) वापस करा दी गयी । अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है ।
साइबर सेल टीम:-
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी अनामिका सिंह, महिला आरक्षी सुमन ।
पुलिस की विशेष चेतावनी: –
इस प्रकरण के माध्यम से संतकबीरनगर पुलिस आमजन को सचेत करती है कि: –
👉 कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें।
👉साइबर अपराधी अक्सर आवाज़ बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं।
👉किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दें।
इस पर पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा थाना बखिरा पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी ।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें । सावधानी ही सुरक्षा है ।
