खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लहुरादेवा में नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस का DM द्वारा किया गया निरीक्षण।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लहुरादेवा में बनाये गए नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण केदौरान भवन का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि अग्निशमन विभाग से समवन्य स्थापित कर भवन में लगाएं गए फायर किट का एनओसी प्राप्त करें।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से भी निर्धारित मानकों के अनुसार नवनिर्भित भवन का निरीक्षण/सत्यापन कर लें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, ओएसडी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
