रिसिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुघर्टना।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया, बहराइच
थाना रिसिया क्षेत्र के अलग अलग सड़क हादसे में दो महिला और एक युवक सहित तीन लोग घायल हो गए है, जिनमें मां और बेटे का इलाज रिसिया सी एच सी पर चल रहा है, दूसरी महिला का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है ।
थाना रिसिया के ग्राम भैंसाही के निकट नरसिंह डीहा मार्ग पर दोपहर 3 बजे करीब बाइक से ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार लंगड़ी पत्नी लेंगड उम्र 60 वर्ष निवासी चर्दा जामोग थाना रूपईडीहा घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा, वही बहराइच – नानपारा मार्ग पर बंगला चक के निकट दोपहर 4 बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई ,यह घटना तब हुई, जब बंगला चक चौराहे पर कार मुड़ रही थी, उसी समय पीछे से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई, बाइक पर सवार विवेक कुमार वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष और उनकी मां नज़्जावती उम्र 55 वर्ष घायल हो गए, जिन्हें रिसिया सी एच सी पर भर्ती किया गया है ,और इलाज चल रहा है , मां और बेटे कावरे मऊ, (चिलवरिया) बहराइच के निवासी है।और मुंडन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मिहींपुरवा जा रहे थे।।।
