डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद में स्वगणना के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक ।

0

संतकबीर नगर ।

जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद की जनगणना की प्रक्रिया में स्वगणना अवधि के दौरान स्वगणना (Self enumeration) के प्रगति की समीक्षा बैठक समस्त विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विभागध्यक्षों/अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा

स्वगणना किए जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में कल दिनांक 12 मई को शाम तक अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त कर लें।

अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रक्रिया में प्रगति की रैंकिंग देखी जा रही है, इसलिए यथाशीघ्र आज ही जनपद के समस्त अधिकारीगण स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की स्वगणना करवाकर SEID सहित अपनी व्याख्या उपलब्ध करा दें जिससे दिनांक 13 मई से प्रगड़कों को

क्षेत्र/गांवों में पुष्टि एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्वगणना अवधि (दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक) पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना से संबंधित उक्त पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों/ग्राम पंचायतों में चश्पा कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक स्वगणना के दौरान समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त SEID सुरक्षित रखे। दिनॉक 22.05.2026 से 20.06.2026 के मध्य जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हे यह SEID उपलब्ध कराये जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...