विधायक सदर अंकुरराज तिवारी की स्वगणना की प्रक्रिया करायी गई पूर्ण
संतकबीर नगर ।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत पर स्वगणना कराये जाने हेतु नामित अधिकारी के रूप में मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी जी का स्वगणना कार्य पूर्ण कराया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना का कार्य दिनाँक 07.05.2026 से दिनाँक 21.05.2026 तक प्रस्तावित है। तत्क्रम में मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी द्वारा स्वगणना का कार्य पूर्ण किया गया तथा समस्त जनपद वासियों से स्वगणना किए जाने हेतु संदेश प्रेषित किया गया।
