भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर नगर के भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई।
मगहर – संत कबीर नगर ।
भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में प्रचण्ड बहुमत मिलने की खुशी में नगर तथा जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।इसके साथ नगर पंचायत मगहर में साईं मंदिर तिराहे पर मनोनीत सभासद गौरव निषाद और ई अरुण गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार देर शाम ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी इजहार किया।
सभासद गौरव निषाद ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत बदौलत प्रचण्ड जीत हासिल हो सकी है।तीनों राज्यों की जनता ने विकास,सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।इसी क्रम में सभासद अरुण गुप्ता ने कहा कि बंगाल में भयमुक्त और सुशासन का राज होगा।देश की जनता स्थिर और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है।तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम इस बात का संकेत हैं कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष कृति रावत ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से भाजपामय हो उठा।जीत की खुशी मनाने वालों भाजपा नेता अब्दुर्रहमान विक्की खान,पुष्पेश रावत,शक्तिकेन्द्र प्रमुख विजय गौड़,अमरजीत वर्मा,सबलू,प्रदीप मौर्य,धर्मेन्द्र गुप्ता,अनुज गुप्ता,राजू चौबे,सैफ खान,मुकेश निषाद,दया गुप्ता,शैलेन्द्र गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता,मल्लू गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
