पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब 2027 में सपा की बनेगी सरकार- प्रदेश अध्यक्ष ।
मगहर- संत कबीर नगर ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रखर वक्ता स्व सुरेन्द्र यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसके
मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोरिक यादव और सफल संचालन नित्यानंद यादव ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी।मौजूद कार्यकर्ताओं से हाथ उठा संकल्प लिया कि संत कबीर नगर जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र से अपने विधायक चुनकर विधानसभा में भेजें।प्रदेश में लाइनों की सरकार चल रही है।जब से डबल इंजन की सरकार आई है तभी से नागरिकों को गैस,पेट्रोल,डीजल के लिए लोगों को लाइन लगा दिया है।भाजपा सरकार में किसी को न्याय मिलने वाला नहीं है।उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा में ही पीडीए सुरक्षित है।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मी कान्त पप्पू निषाद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप से पड़े हैं।युवाओं के लिए कोई रोजगार साधन उपलब्ध नहीं है।जिससे युवा पलायन करने पर मजबूर हो रहा है।इसी क्रम सपा नेता सुनील सिंह ने कहा है कि पूरे देश में भ्रष्टाचार,अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो कर कार्य कर रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए सपा की सरकार बनाना होगा। श्रद्धांजलि सभा के आयोजक पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव के पुत्र आलोक यादव सोनू ने श्रद्धांजलि सभा में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद लाल मणि,पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम,पूर्व विधायक विजय बहादुर,पूर्व विधायक अलगू चौहान,प्रमोद पूर्वांचल, राजेन्द्र यादव,यशपाल रावत,रामवृक्ष यादव,अरविन्द कुमार स्वर्णकार,रमेश यादव,डा राम नाथ चौरसिया,राम शंकर यादव,लोरिक यादव,मो अहमद,शैलेन्द्र यादव,राहुल यादव बादल,अनिल यादव,ई सुरेन्द्र यादव,राजेन्द्र यादव,जयराम पाण्डेय,राम आशीष यादव,राम सिंह यादव, मुन्ना यादव,सुबोध यादव,इन्दल यादव, राम मिलन यादव,प्रिया पाठक,शब्बीर प्रधान आदि लोग शामिल रहे।
