भतीजे की मौत के बाद चाचा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ा ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली गाँव के निकट रविवार को मार्ग दुर्घटना में 17 वर्षीय भतीजे की मौत के बाद सोमवार को 35 वर्षीय चाचा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा भतीजे की मौत के बाद कटया गांव में मातम फैल गया। रविवार को भतीजे का तो सोमवार को चाचा का दाह संस्कार हुआ।
रविवार को घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए कटया गांव से एक ही बाइक से निकले महेंद्र के साथ भतीजा राजेन्द्र की मलौली चौराहे पर रामजानकी मार्ग पर पिकप से टक्कर हो गयी। जिसमे 17 वर्षीय राजेन्द्र की मौत हो गयी। जब कि चाचा महेंद्र की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रविवार को परिजन 17 वर्षीय राजेन्द्र की मौत से सदमे में थे। रविवार को दाहसंस्कार के बाद घर लौटे परिजन महेंद्र के सलामती की दुआ कर रहे थे। लेकिन सोमवार को महेंद्र ने भी मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा भतीजे की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। कटया गांव में लगातार दूसरे दिन भी मातम फैला था। पीड़ित परिजनों के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ था।
