पीस पार्टी ने नगर पंचायत मगहर की समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन
मगहर – संतकबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पीस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) के गैर मौजूदगी में लिपिक को ज्ञापन सौंपा। नगर में व्याप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग की। सात सूत्री ज्ञापन में नगर की बदहाल विद्युत ट्रांसफार्मर व आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़कों की जर्जर स्थिति, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे की खराब व्यवस्था जैसे जनहित मुद्दों का उल्लेख किया गया।
पीस पार्टी के जिला महासचिव/नगर प्रभारी हाजी फिरोज खान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। जहां पर ईओ को संबोधित ज्ञापन दिया जाना था लेकिन अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह जनगणना प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण कार्यालय के लिपिक संजय कुमार दूबे को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।फिरोज खान ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी क्रम नगर अध्यक्ष ओवैदुनवी ने कहा कि इस्लामनगर मोहल्ले में सड़क के बीच में लगे समरसेवल को जनहित में हटाया जाना जरूरी है।हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की हालत बेहद खराब है ।जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कस्बे की सबसे अहम और बड़ी समस्या विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सही करने के अलावा स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात में अंधेरा छाया रहता है। मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए नियमित फ़ाकिंग कराया जाए।नगर में बढ़ाए गृहकर के बोझ से दबे नागरिकों राहत देने के लिए उसे पुनर्निधारण किया जाए। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है।जिससे किसी भी घटना दुर्घटना होने पर उस तत्काल नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान पार्टी के हाजी फिरोज,ओवैदुनवी,मिनहाज मलिक, सज्जू,फ़करे आलम अंसारी,अकरम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
