एसपी गोंडा से श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व मिला प्रतिनिधि मंडल ।
संतकबीर नगर।
सर्राफा व्यापारी को अपराधी निशाना बना रहे है।अपराधियों का मनोबल बढ़ने से आए दिन लुट हत्या डकैती की घटना बढ़ रही है।सर्राफ व्यवसाई को दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर लूट की घटना का अनावरण करने के लिए पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को गोंडा में पुलिस अधीक्षक से मिल कर को ज्ञापन दिया।
पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल को गोंडा जनपद के छपिया थाना फुलपुरवा में सर्राफा व्यापारी समर कसौधन को दिनदहाड़े गोली मार कर लूटने की घटना को बदमाशों अंजाम देने में कामयाब हो गए।इस घटना से पूरे जनपद सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है।सर्राफा व्यापारी अपने को कहीं भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं।सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पिकेट लगाने की मांग किया।इसके साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है।नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ बबलू वर्मा ने कहा कि उनका संगठन सर्राफा व्यापारियों और सोनार समाज के हित के लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारी कीमती धातु का व्यवसाय करता है उसकी समुचित सुरक्षा व्यवस्था न होने आए लूट छीनैती और हत्या की घटना का शिकार हो जाता है।सर्राफा व्यापारी समर कसौधन के साथ हुई घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग किया है। प्रतिनिधि मंडल में बभनान चेयरमैन प्रबल मलानी,मनकापुर चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी,कुन्दन लाल वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा,शिव कुमार वर्मा,अशोक वर्मा प्रधान,बब्बू सोनी, सत्य प्रकाश वर्मा,राजू वर्मा,गौरव वर्मा,दीपक सोनी,अमन वर्मा,प्रभात उर्फ आर्यन सोनी,शिवनाथ वर्मा, जितेन्द्र सोनी,गोविंद सोनी,अंकित सोनी आदि लोग शामिल रहे।
