धोखे से 2 लाख रुपये हड़पने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
4 अभियुक्तों गिरफ्तार, पहले से ही है आपराधिक इतिहास।
56000 रूपये एवं एक चार पहिया Swift VDI व एक प्लेटिना गाड़ी बरामद।
संतकबीर नगर –
पुलिस अधीक्षक जनपद संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीर नगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे तथा जनपदीय एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखे से 2 लाख रुपये हड़पने के मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तगण – ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी पुत्र गोरखनाथ निवासी कमोखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती – पिन्टू पुत्र श्यामरथी निवासी पारा हरिगोविन्द थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर – रामबहादुर शर्मा पुत्र रामनारायन निवासी दुधरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर – रामनयन यादव पुत्र रामसजन यादव निवासी गौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर को आज दिनाँक 24.04.2026 को वहदग्राम बयारा से नगद 56000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक कार चारपहिया गाड़ी स्वीफ्ट वीडीआई व एक प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया ।

घटना का विवरणः-
आपको बताते चले कि दिनाँक 22.04.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर देवेन्द्र कुमार भारती पुत्र श्री शंकर दयाल निवासी वालेश्वरगंज थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा पार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने पुत्र आशुतोष गोस्वामी तथा अपने मित्र अवनीश सिंह पुत्र प्रेम शंकर सिंह निवासी कल्याणपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के साथ बाजार करने के लिए आया था, समय दोपहर लगभग 02 बजे जैसे ही नेदुला चौराहा पहुँचे थे कि मुझे वही पर एक व्यक्ति मिला जिससे मैने अपने घर शादी के लिए कपड़ा खरीदने के बाजार के बारे में पूछा तो वह अपने आप को स्थानीय बताते हुए बाजार बताने के लिए मेरे साथ गाड़ी में बैठ गया तथा हम लोगो को साथ लेकर तहसील के बगल से वन विभाग कार्यालय के पास पहुंचा । वह व्यक्ति मेरी गाड़ी खड़ी करवाकर हम लोगो को कपड़ा खरीदवाने की बात कहकर लगभग 400 मी0 दूर ले गया और झाँसा देकर मेरे पास मौजूद बैग जिसमें 02 लाख रुपया नगद था ले लिया, तभी पीछे से UP 32 ER 2415 स्विफ्ट वीडीआई कार आयी, जिससे 3-4 लोग बैठे थे, उसी कार में जिस आदमी ने मेरा बैग व पैसा लिया बैठकर मौके से फरार हो गए । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 305/2026 धारा 318(4), 61(2)(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
01. ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी पुत्र गोरखनाथ निवासी कमोखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।
02. पिन्टू पुत्र श्यामरथी निवासी पारा हरिगोविन्द थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर ।
03. रामबहादुर शर्मा पुत्र रामनारायन निवासी दुधरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
04. रामनयन यादव पुत्र रामसजन यादव निवासी गौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोगे का एक गिरोह है, हमारा एक साथी गिरोह का मुखिया है उसी के निर्देश पर हम लोग काम करते है, उसी साथी मुखिया ने ओमकार चौधरी को दिनाँक 21.04.2026 को फोन से बताया कि एक व्यक्ति नेदुला के पास दोपहर के समय अपनी कार से 2,00,000/- रूपया लेकर जायेगा जिसको लेना है, तब ओमकार चौधरी ने अपने साथी पिन्टू निवासी पारा हरिगोविन्द को एक गाड़ी और 02 और साथियों की व्यवस्था करके कचहरी के पास मिलने के लिए बताया, तब पिन्टू ने अपने जानने वाले रामनयन यादव को अपनी कार से कचहरी के पास चलने के लिए बताया । रामनयन कार लेकर कचहरी के पास आया, वहाँ से पिन्टू और 02 साथी कार में बैठ गये । ओमकार उर्फ बब्बू चौधरी ने अपने साथी रामबहादुर शर्मा को अपनी प्लेटिना UP58AD 1029 से लाकर नेदुला चौराहे पर यह कह कर छोड़ दिया कि अभी कार से कुछ लोग आयेगें जिनके पास 2,00,000/- रूपये है उसको लेना है, आप उनके साथ गाड़ी में बैठकर वन विभाग कार्यालय के पास लेकर पहुँचना । कुछ देर में कार में तीन व्यक्ति नेदुला पहुचे तो योजनाबद्ध तरीके से रामबहादुर शर्मा उस कार में बैठ गये और उनको बहकावे में लेकर वन विभाग कार्यालय के पास पहुचे तथा कार में सवार व्यक्तियो को चाय पीने के बहाने कार से बाहर लाकर सड़क के किनारे पैदल ही जा रहे थे । कार सवार व्यक्तियो को विश्वास में लेकर उनसे दो लाख रूपये को झोला सहित ले लिये, उसके बाद पिन्टू, रामनयन यादव व 02 साथी कार से मौके पर पहुंच गये और राम बहादुर शर्मा को गाड़ी में बैठाकर नेदुला से सोनी होटल के पास पहुंचे एवं वहाँ से दक्षिण की तरफ जाने वाले मार्ग पर नेहिया के पास पहुचे वही पर पीछे से ओमकार उर्फ बब्बू चौधरी अपने प्लेटिना से आये और हम लोगो ने मिलकर रुपये आपस में बांट लिये ।
बरामदगी का विवरण –
नगद 56000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक कार चारपहिया गाड़ी स्वीफ्ट वीडीआई व एक प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उ0 नि0 विनोद कुमार यादव, उ0 नि0 धर्मेन्द्र मिश्रा, उ0 नि0 अजीत कुमार, हे0 का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0 का0 घनश्याम त्रिपाठी, हे0 का0 अरविन्द कुमार यादव, का0 भूपेन्द्र कुमार सिंह, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार, हे0का0 मनोज कुमार सिंह ।
प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह, हे0 का0 विवेक राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरूण कुमार, का0 विवेक मिश्रा, का0 शिवम कुमार ।
आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त ओमकार चौधरी का आपराधिक इतिहास –
01. मु0अ0सं0 73/2025 धारा 25, 25(1-A), 3, 4, 7 आयुध अधि0 व 310(4), 310(5) बीएनएस थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
02. मु0अ0सं0 233/2025 धारा 111(2)(b), 179, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती ।
03. मु0अ0सं0 022/2024 धारा 467, 468, 472 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर ।
सुशील कुमार सिंह – (अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
