द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लुचुई सहजनवां में नवागत प्रधानाचार्य ने ग्रहण किया पदभार।
गोरखपुर -
आज दिनांक २३ अप्रैल २०२६ को द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लुचुई सहजनवां, गोरखपुर में नवागत प्रधानाचार्य अशोक मिश्र जी ने अपना दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर नवागत प्रधानाचार्य जी को अपना दायित्व ग्रहण करते हुए गोपाल शिक्षा समिति के माननीय जिला मन्त्री राकेश मौर्य ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रधानाचार्य चन्द्र भूषण पाण्डेय ने सभी आचार्य बन्धु/भगिनी से नवागत प्रधानाचार्य जी का परिचय कराया एवं अपनी शुभकामना व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी आचार्य/आचार्या बन्धु/भगिनी ने नवागत प्रधानाचार्य जी को अपना पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया।
