नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को किया जा रहा है जागरूक।
मिशन शक्ति के तहत चलाया जा रहा अनोखा अभियान।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान के तहत खलीलाबाद क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर सिंह और खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मेहदावल बाईपास पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।
आपको बताते चले की निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से भ्रूण हत्या और छेड़खानी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक में बेटियों के महत्व और महिलाओं की सुरक्षा को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया जिसे देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा बेटियों को सुरक्षित वातावरण देना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई की महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
