साफा, टॉर्च और छाता देकर CO हर्षिता तिवारी ने चौकीदारों को किया सम्मानित।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।
थाना रिसिया का त्रैमासिक निरीक्षण सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मेस, बैरक, थाना कार्यालय के रजिस्टरों को देखा, तथा माल गृह, हवालात के साथ शस्त्रों का भी निरीक्षण किया।
श्रीमती तिवारी ने निरीक्षण के साथ थाने पर लंबित विवेचनाओं के ,निस्तारण, गुम शुदा व अपहर्ताओं की बरामदगी, आई जीआर एस तथा साइबर शिकायतों की समय बद्ध निस्तारण हेतु उचित निर्देश दिए, विवेचनाओं के उचित साक्ष्य संकलन इलेक्ट्रानिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए टेबलेट को विवेचक गणों के मध्य वितरित किए। साथ ही चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर त्वरित रूप से घटनात्मक सूचनाओं को प्रदान करने के लिए निर्देश देकर साफा टॉर्च और छाता दिया। मिशन शक्ति फेज 5 व जन शिकायत रजिस्टर की भी समीक्षा किया,यक्ष ऐप ऑपरेशन दहन की कार्यवाही,अपराधियों का सत्यापन,पोर्टल से क्लोज़र,सीसी टीवी लगवाने का भी निर्देश दिए है ,उसके बाद सीओ पयागपुर ने थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय, व समस्त स्टाफ संग पैदल गस्त भी किया है।

