24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश , पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 30 मार्च 2026 को थाना महुली पुलिस द्वारा मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर को असलहा सटाकर बैग छीन कर कर भागने के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
आपको बताते चलें कि संतकबीर नगर जनपद अंतर्गत पीड़ित दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संत कबीर नगर द्वारा आज दिनांक 30 मार्च 2026 को महुली थाना पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया गया कि धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को सुबह के समय में ग्राम भगवतीपुर स्थित मुर्गी फार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाइक से घर जा रहा था कि भगवतीपुर पुलिया पर पहुंचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित की बाइक को रोक कर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्जर, कॉपी रखा हुआ था लेकर भाग गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मुकदमा आ0 सं0 110/26 धारा 309 (4) बी0 एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संत कबीर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही किया गया।
जिसमें महुली पुलिस द्वारा एक अच्छा गुड वर्क दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर मामले का किया गया पर्दाफाश।
आज दिनांक 30 मार्च 2026 को इस लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैयालाल निवासी भगवतीपुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर को सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर,एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा लूट का एक अदद काला बैग जिसमें एक अदद बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर तथा दो अदद फॉर्म की रसीद मौके से बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगवतीपुर ने बताया कि पिछले कई दिनों से दानिश के आने जाने की रेंकिंग कर रहा था आज सुबह में भगवतीपुर पुलिया के पास पैसे की लालच में आकर अवैध असलहा सटा कर उसका बैग लेकर फरार हो गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल उप निरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन खान, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल राज मंगल यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे !
सुशील कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर)
