वाहन पर हुआ ईट से हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
गोरखपुर-
थाना कैंपियरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 15, मुंशी प्रेमचंद नगर, नगर पंचायत पीपीगंज निवासी सुरेंद्रनाथ यादव ने एक अजीबोगरीब घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे, जब वह कैंपियरगंज से अपने घर लौट रहे थे, तो अलेनाबाद हरिजन बस्ती के सामने साधु पुत्र गोबरी ने ईट से उनके वाहन यूपी 53 E Z 8702 पर अचानक हमला कर दिया।
इस घटना में वाहन का शीशा और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुरेंद्रनाथ यादव ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और प्रार्थना पत्र के माध्यम से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की गुजारिश की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, जहां ईटों के असामान्य व्यवहार से क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। सुरेंद्रनाथ यादव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
उपरोक्त के संदर्भ में थाना प्रभारी कैंपियरगंज ने बताया शिकायत मिली है दर्ज कर मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
