पंचायत स्तरीय क्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
पिपरौली- गोरखपुर।
राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गोरखपुर में “सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यक्रम” संपादित किया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में समस्त चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया था। द्वितीय चरण में समस्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के साथ फार्मासिस्टों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

तृतीय चरण में जनपद में उपस्थित आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया गया।चतुर्थ चरण में जनपद में पंचायत स्तरीय क्रमिकों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जनपद की पंचायत स्तरीय क्रमिकों का प्रशिक्षित किए जाने की कार्रवाई संचालित की जा रही है दिनांक 23.03.26 – 24.03.26तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवानंद मिश्रा , ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह ,ब्लाक कम्युनिटी प्रक्रिया शिवबहादुर यादव एवं अजय श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास खंड/तहसील पिपरौली/सदर जनपद गोरखपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( पिपरौली-सी.एच.सी) पंचायत स्तरीय क्रमिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपादित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आपदा कार्यालय द्वारा मास्टर प्रशिक्षकश्री/विक्रम कुमार गौड़ एवं सत्यम (आपदा मित्र ) ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण कराया।
