हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने एसएसपी से किया शिकायत।
Oplus_16908288
सहजनवां – गोरखपुर ।
गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड़ टोला चिरैयाडाड़ निवासी अतुल उर्फ मुनीब चौहान को 10 फरवरी को हरिजनपुर थाना सिकरीगंज बारात में नाचने को लेकर मारपीट के दौरान इसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने भाई सुनील कुमार चौहान की तहरीर पर हत्या का केस कर आकाश, बब्बी,शमशेर, परविंद,सतेंद्र, निक्कू,अक्षय,को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष हत्यारोपी राजन,पट्टू उर्फ लक्ष्मण,शिवा,विजय,दीप नारायण,विष्णु, जो दो माह से पुलिस के गिरफ्त से बाहर फरार चल रहे है। पुलिस को गिरफ्तारी करने के लिए कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन पुलिस के लापरवाही के चलते हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। फरार अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दे रहे है। मृतक के भाई सुनील कुमार चौहान से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी की मांग किया है।
