सांसद बहराइच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक I

0

सांसद बहराइच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक I

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 27 फरवरी।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अषोक जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित निकायों के अध्यक्ष, प्रमुखगण, समिति के सदस्यगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना गारण्टी की समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिया गया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दे। इसी प्रकार उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देष दिया कि स्वयं सहायता समूहों की संख्यात्मक सूची एवं लखपति दीदियों की सूची भी उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देष दिये गये। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का अधिक से अधिक कृषक लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए मण्डी सचिव को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बाहरी मण्डी में उपज की बिक्री हेतु किसानों को सहयोग प्रदान करने के निर्देष दिये गये। उप निदेषक कृषि को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत भुगतान की गयी धनराषि व कृषको की सूची मा. जनप्रतिनिधियों के साथ साझा करने के निर्देष दिये गये।


प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा निर्देष दिया गया कि समस्त चिन्हित स्थानों पर षीघ्र से षीघ्र जन औषधि केंद्रों को संचालित कर आमजन को सभी अनुमन्य औषधियां उपलब्ध करायी जाय। उन्होनें जन औषधि केन्द्रों पर वेण्डर नामित किये जाने के निर्देष दिये गये। बैठक के दौरान जिला दिव्यांगजन सषक्तिकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 03 व 25 दिसम्बर 2025 को विकास भवन व महराज सिंह इण्टर कालेज में दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सहायक उपकरणों का वितरण कराया गया है। इस सम्बंध में सभी पात्र दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित किया जाय।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान सांसद डॉ. गोंड द्वारा सुझाव दिया गया कि जो मार्ग अतिआवश्यक है उनके प्रस्ताव की प्रति जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी जाय। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना अन्तर्गत चयनित कलस्टरों के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के लिए सांसद द्वारा समय सीमा तय किये जाने का निर्देश दिया गया। आर-सेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निदेशक द्वारा बताया गया कि अब तक 797 लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। सांसद ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को ऋण दिलाकर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाय तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय।
बैठक के दौरान अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स, राष्ट्रीय पशु रोग नियमंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, एकीकृत बाल विकास योजना, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 1.0, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ई-श्रम पोर्टल, अटल पेंशन योजना इत्यादि योजनाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि सदन में प्राप्त हुए निर्देशों तथा सुझावों का आगामी बैठक से पूर्व अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इससे पूर्व डीएम व मुख्य विकास अधिकारी मुकेष चन्द्र द्वारा बैठक में आये हुए जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुंदरेषा व कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...