बहराइच- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक
Oplus_16908288
जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक ।
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद !
आज का भारत लाइव !
बहराइच ।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा निर्धारित प्रास्प-01 से प्रारुप-09 पर बैठक सम्पन्न हुई। जनपद बहराइच में चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष में कुल 13 ग्राम प्रचलित थे। जिसमें ग्राम इमिलियागंज, बेलामकन, मनिकापुरकला मा०उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश/विचाराधीन रिट से प्रभावित होने के कारण चकबन्दी कार्य बाधित है। तहसील कैसरगंज के अन्तर्गत ग्राम मीरपुरकोनिया व मंझारातौकली में धारा १ के वादों का निस्तारण सहायक चकबन्दी अधिकारी व चकबन्दी द्वारा किया जा रहा है। तहसील महसी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बभनौटी शहर उर्फ गोलागंज के जोत चकबन्दी आकार पत्र 23 भाग 1 की तैयारी चल रही है तथा मैकूपुरवा के चक निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
तहसील पयागपुर के अन्तर्गत ग्राम लक्खारामपुर के चक निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्राम उधरानाठकुराइन के बन्दोबस्त तैयार किया जा रहा माह जनवरी में धारा 52(1) का प्रस्ताव निर्देशालय प्रेषित कर दिया जायेगा। ग्राम गांगूदेवर का बन्दोबस्त तैयार तहसील व राजस्व अभिलेखागार में भेजा जा चुका है तथा धारा 52(1) का प्रस्ताव निदेशालय प्रेपित किया जा चुका है। चकबन्दी में प्रचलित ग्रामों में मा० उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ के स्थगन आदेश से प्रभावित ग्रामों को छोडकर लक्षित माह में कार्य पूर्ण किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में दो ग्राम राजापुरगिरन्ट व गांगूदेवर तहसील पयागपुर के बन्दोवस्त तैयार कर धारा 52(1) की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी है तथा दो ग्राम लक्खारामपुर व मैकूपुरवा के चक निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। ग्राम उधरनाठकुराइन के बन्दोबस्त तैयारी का कार्य अन्तिम चरण में है। वर्तमान समय में कुल 10 ग्राम चकबन्दी प्रक्रियाधीन हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समय से कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों में तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण शीघ्र किये जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक का संचालन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुखेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालाक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह, चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम षहवाज मसूद व सदर तृतीय रामसजीवन, सहायक चकबन्दी अधिकारी, सदर, द्वितीय कौषल कुमार श्रीवास्तव, सदर द्वितीय कौशल कुमार श्रीवास्तव, विशेश्वरगंज के राम कुमार वर्मा व कार्यालय के पी.के. दशरथ प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
