संत कबीर नगर – पुलिस अधीक्षक द्वारा दिवंगत पुलिस कर्मियों के मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र !
Oplus_16908288
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिवंगत पुलिस कर्मियों के मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र !
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 08.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक ( स्थापना ) नि0 पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार पात्र 08 अभ्यर्थियों को नागरिक पुलिस (Civil Police) आरक्षी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई ।
नियुक्ति प्रक्रिया समस्त अभिलेखों के सत्यापन, पात्रता परीक्षण तथा नियमावली 1974 के उपबंधों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपादित की गई । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के प्रति सदैव संवेदनशील है तथा ऐसे आश्रितों को शीघ्र सेवा अवसर उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है ।
मृतक आश्रित अभ्यर्थियों का विवरण –
01. सुजीत कुमार सिंह पुत्र स्व0 मु0आ0ना0पु0 राजकिशोर सिंह।
02. रमेश कुमार यादव पुत्र स्व0 उ0नि0 ना0पु0 रामनरेश यादव।
03. शिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 आ0 ना0पु0 मनोज सिंह।
04. आदित्य राठौर पुत्र स्व0 मु0आ0ना0पु0 अरविन्द राव।
05. अमरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 मु0आ0 ना0पु0 अरविन्द कुमार सिंह ।
06. अमरदीप पुत्र स्व0 उ0नि0 विक्रम सिंह।
07. ऋचा मिश्रा(पाठक) पत्नी स्व0 आ0ना0पु0 राघवेन्द्र पाठक।
08. अमृता पाण्डेय पत्नी स्व0 निरीक्षक ना0पु0 रणंजय पाण्डेय।
