पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक नदी में कूदा

0

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक नदी में कूदा

पीपीगंज क्षेत्र के क्षेत्र के भरवल गांव निवासी

गोरखपुर/ब्रेकिंग्-एक ऑटो चालक ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अकटहवा पुल से रोहिन नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पीपीगंज पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। नदी में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

वार्ड नंबर 15 मुंशी प्रेमचंद नगर भरवल गांव निवासी संजय प्रजापति (35) ने रक्षाबंधन पर आ रही बहनों के घर आने के बाद ही पत्नी को मायके जाने के लिए कहा। लेकिन पत्नी उसकी बात नजरअंदाज कर सुबह ही मायके चली गई। इससे नाराज संजय अपना ऑटो सेनुरी चैराहे पर खड़ा कर अकटहवा पुल पर जाकर रोहिन नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीपीगंज व पनियरा पुलिस ने मोबाइल और चप्पल कब्जे में लेकर खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।

नदी में कूदे संजय के दो भाई दो बहन हैं। उसके पिता की मौत छह वर्ष पहले हो गई है। वह घर का बड़ा था। उससे एक बेटी ईशा (14) और बेटा कान्हा (6) हैं। पत्नी संजना भाई को राखी बांधने मायके गई है। उसके पास फोन न होने के कारण नदी में कूदने की सूचना उसको नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...