समर कैम्प में छात्रो ने सीखे जीवन रक्षक के गुर

0

समर कैम्प में छात्रो ने सीखे जीवन रक्षक के गुर

मगहर । संतकबीर नगर- पी बी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन छात्रो ने सीपीआर व जीवन रक्षक के गुर सीखे। कैम्प में आये संतकबीरनगर जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉ. संतोष त्रिपाठी ने पी बी गर्ल्स इंटर कॉलेज को छात्राओं को सीपीआर व जीवन रक्षक दवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण को अत्यंत ही गहनता से छात्रो ने देखा और समय पर प्रयोग करने का संकल्प लिया।
खलीलाबाद के प्रहलाद राय बनारसी दास बालिका इन्टर कालेज में चल रहे समर कैम्प में डॉ. संतोष त्रिपाठी पहुंचे। जिन्हे अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित हो गये। जिन्होंने छात्राओं को सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव कस्बे या मोहल्ले में जब खाने की वस्तु गले में फस जाये तो उसे कैसे बाहर निकाले। इस प्रक्रिया को छात्रो ने उत्साहित होकर देखा और उसे पूरी तन्यमयता से सीखने का प्रयास किया। समर कैम्प का हिस्सा बनने पर प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने डॉ. संतोष त्रिपाठी अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया और कहा कि अपने व्यस्तता के बाद भी उन्होंने छात्रो को अपना कीमती समय देने के साथ ही बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसकी हर समय कहीं न कहीं जरूरत पड़ती है। कार्यशाला में सिखाये गये गुर से किसी की भी जान विपरीत परिस्थिति में आसानी से बचा सकते है। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका सुमिता सिन्हा, अग्रिमा त्रिपाठी, अजीत पांडेय, गंगाराम, शिव लखन के साथ ही छात्र- छात्राये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...